Khunti News: खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित तजना नदी से सोमवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान खूंटी के महादेव मंडा रोड निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक घुरा साहू की पत्नी सोहरमुनी देवी (52) के रूप में की गई।
पुलिस के अनुसार, शव पुराने पुल के नीचे नदी किनारे फंसा मिला। उस समय महिला ने हरे रंग का ब्लाउज पहना हुआ था। हाथ में सोने से जड़ा कंगन, नाक में सोने की नथनी और गले में लाल धागे में बंधा सोने का जिउतिया मौजूद था।
शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की नदी में डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची में टैंकर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, टीएमएच में मौत

