Home » Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : 48 निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख मतदाता तय करेंगे 6,124 उम्मीदवारों का भविष्य

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : 48 निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख मतदाता तय करेंगे 6,124 उम्मीदवारों का भविष्य

Jharkhand Hindi News: डीसी-एसपी जिला कंट्रोल रूम में कर रहे निगरानी

by Rakesh Pandey
jharkhand election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के तहत सोमवार को 48 नगर निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई। सुबह 7 बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद बैलैट पैपर में बंद जनादेश 6,124 प्रत्याशियों की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

झारखंड नगर निकाय चुनाव: कुल 43.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार 43.43 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। यह चुनाव 48 शहरी निकायों में आयोजित हो रहा है, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं। कुल 1,087 वार्डों में से 1,042 वार्डों पर ही मतदान हो रहा है।

6,124 उम्मीदवार मैदान में महिला प्रत्याशियों की उल्लेखनीय भागीदारी

इस बार झारखंड नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या उल्लेखनीय रूप से अधिक है। कुल 6,124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें 235 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए 5,562 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी शहरी प्रशासन की दिशा और प्राथमिकताओं को प्रभावित कर सकती है।

दलीय समर्थन के बावजूद निर्दलीय प्रतीकों पर चुनाव

झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं लड़े जाते, बल्कि सभी प्रत्याशी निर्दलीय प्रतीकों के साथ मैदान में उतरते हैं। हालांकि, राजनीतिक दलों का परोक्ष समर्थन कई उम्मीदवारों को प्राप्त है। इससे चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी रोचक हो गई है।

प्रशासनिक तैयारियां

मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान शुरू, डीसी-एसपी जिला कंट्रोल रूम में कर रहे निगरानी

चाईबासा : झारखंड के सभी जिलों में सोमवार को नगर निकाय चुनाव का मतदान हो रहा है। नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के तहत आज 23 फरवरी 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करने एवं समस्त कार्यवाही पर सतत निगरानी रखने के लिए जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सुबह से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू संयुक्त रूप से सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रख रहे हैं। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में हो रहा है।

Read Also- Chhattisgarh Jharkhand Border Fourlane Project : दो साल से लंबित छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से सटे फोरलेन प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

Related Articles

Leave a Comment