Jamshedppur : परसुडीह बाजार स्थित दुर्गा पूजा महाल में मंगलवार को पुरानी और नई पूजा समिति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलवारबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल भेजा गया।
विवाद की जड़
जानकारी के अनुसार, पुरानी समिति और नई गठित समिति के बीच भूमि पूजन और बैठक को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पुरानी समिति के सदस्यों ने अचानक तलवार से हमला कर दिया। इसमें तीन लोगों के सिर और गर्दन पर गहरी चोट आई। घायलों में श्याम बिहारी यादव, राहुल मुखी, रंजीत यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
पुराने आरोप और नई समिति का गठन
नई समिति के सदस्यों का कहना है कि पिछले वर्ष पूजा के दौरान पुरानी समिति ने पूजा चंदे और खर्च का हिसाब नहीं दिया था। इसी कारण बाजार समिति ने पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया। इसी रंजिश के कारण मंगलवार को भूमि पूजन के बाद हो रही बैठक पर हमला कर दिया गया।
अस्पताल में इलाज और पुलिस की सतर्कता
सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों में श्याम बिहारी यादव, राहुल मुखी और रंजीत यादव शामिल हैं। वहीं, नई समिति के सदस्यों ने पुरानी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव और सदस्य रमेश अत्वर पर हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
Read also Jamshedpur News : सिदगोड़ा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

