Home » Giridih Elephant Terror : हाथियों ने अचानक कर दिया हमला, दो ग्रामीणों को पटक कर मार डाला, गांव में मचा कोहराम

Giridih Elephant Terror : हाथियों ने अचानक कर दिया हमला, दो ग्रामीणों को पटक कर मार डाला, गांव में मचा कोहराम

by Birendra Ojha
Jharkhand Elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोमिया : झारखंड के गिरिडीह जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गोमिया प्रखंड के जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया गांव में सोमवार की रात जंगल से निकले हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव की एक दुकान के पास कुछ ग्रामीण बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान करीब पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में आ गया, जिससे अफरातफरी मच गई।
हाथियों ने भागते हुए लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान चरकु महतो (40) और प्रकाश महतो (38) को हाथियों ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ढोल-नगाड़े और मशालों की रोशनी के सहारे हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के परिवार में एक-एक पुत्र और पुत्री हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

Read Also- खूंटी में नशे में पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Articles