Home » Jharkhand Police Modernization : झारखंड में पुलिस मॉडर्नाइजेशन को गति, 110 वाहनों की खरीद मंजूर विभागीय सचिव के लिए नई इनोवा भी स्वीकृत

Jharkhand Police Modernization : झारखंड में पुलिस मॉडर्नाइजेशन को गति, 110 वाहनों की खरीद मंजूर विभागीय सचिव के लिए नई इनोवा भी स्वीकृत

by Nikhil Kumar
Jharkhand police medal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य में पुलिसिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर वाहन खरीद को मंजूरी दी गई है। 19 मार्च को हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए कुल 110 वाहन खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव के उपयोग के लिए एक नई इनोवा क्रिस्टा वाहन खरीदने की अनुमति भी दी गई।
मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव तथा योजना एवं विकास विभाग के सचिव मौजूद थे।

पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत केंद्र प्रायोजित मद से 26 विशेष वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। इनमें 7 बंदी वाहन, 2 दंगा नियंत्रण वाहन, 12 जल टैंकर और 05 वाटर कैनन शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दंगा नियंत्रण और बंदियों के सुरक्षित परिवहन में किया जाएगा।

इसके अलावा विशेष अवसंरचना योजना 2022-26 के तहत सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए 83 अतिरिक्त वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसमें 50 मोटरसाइकिलें और 27 ट्रूप कैरियर , 42 सीटर बस जिसकी संख्या 6 है। इन वाहनों का उपयोग सुरक्षा बलों की त्वरित तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान और फील्ड मूवमेंट को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव के लिए एक नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ज़ेडएक्स खरीदने की स्वीकृति भी दी गई। यह वाहन विभागीय दौरे और आधिकारिक कार्यों में उपयोग होगा। सभी वाहन ई-मार्केटप्लेस पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। यदि किसी श्रेणी का वाहन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हुआ तो राज्य खरीद नियमावली के तहत वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। समिति की कार्यवाही को वित्त मंत्री की स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर वाहनों की खरीद की जाएगी।

Read Also- Jharkhand Government Employees Complaint : हर हाल में 60 कार्यदिवस में निपटेंगी सरकारी सेवकों की शिकायतें, देरी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment