Ramgarh: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन शनिवार सुबह रामगढ़ सिविल कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायिक व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्थिति की जानकारी ली।
सिविल कोर्ट पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने न्यायालय के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस मौके पर न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने सिविल कोर्ट परिसर में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन भी किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

