Home » RANCHI NEWS: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम पर लगाया ये आरोप

RANCHI NEWS: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम पर लगाया ये आरोप

जब देश आर्थिक संकट और महंगाई की मार झेल रहा था, तब केंद्र सरकार पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में थी व्यस्त

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार पर जनता को राहत नहीं देने का आरोप लगाया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध एवं दही के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब देश आर्थिक संकट और महंगाई की मार झेल रहा था, तब केंद्र सरकार पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जनता को राहत देने की बजाय प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के नुकसान की चिंता केंद्र सरकार को है, लेकिन 140 करोड़ जनता की परेशानियां सरकार को दिखाई नहीं दे रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में थोक महंगाई दर 42 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि सरकार प्यास लगने पर कुआं खोदने जैसी नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जनता को सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और किसानों को यूरिया की खपत घटाने जैसी सलाहों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जनता को सलाह नहीं, बल्कि ठोस राहत और समाधान की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ ALSO: Jamshedpur Development News : राशन नहीं उठाया तो खत्म हो जाएगा आपका राशन कार्ड, हटाए गए 1 लाख 89546 फर्जी लाभुकों के नाम

Related Articles

Leave a Comment