Home » Jamshedpur Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने गोविंदपुर के व्यक्ति के बैंक खाते से पार कर दिए ₹1 लाख, एटीएम में फंसा था कार्ड

Jamshedpur Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने गोविंदपुर के व्यक्ति के बैंक खाते से पार कर दिए ₹1 लाख, एटीएम में फंसा था कार्ड

बैंक स्टेटमेंट से ही पता चला की एक मोबाइल नंबर का धारक और मोहम्मद फैसल ने पैसे ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद, उनके खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur atm fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साइबर अपराधियों ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले वीरेंद्र उपाध्याय को अपना शिकार बनाया है। साइबर बदमाशों ने वीरेंद्र कुमार उपाध्याय के बैंक खाते से कई बार में लगभग 1 लाख रुपए पार कर दिए हैं। वीरेंद्र कुमार उपाध्याय का एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया था।

इसके बाद साइबर अपराधियों में उन्हें निशाना बनाया। गोविंदपुर थाने में 77568 79286 मोबाइल नंबर के धारक और पटना के रहने वाले मोहम्मद फैसल समेत अन्य अज्ञात बदमाशों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि वीरेंद्र कुमार उपाध्याय छोटा गोविंदपुर में दास मेडिकल के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा निकालने गए थे। घटना 26 जून की बताई जा रही है। वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने गोविंदपुर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने एटीएम से ₹9000 निकाले। इसके बाद, उनका एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया था। एटीएम के अंदर ही एक टोल फ्री नंबर लिखा हुआ था। उस पर उन्होंने फोन किया। इस पर उधर से बताया गया कि आप अपने घर जाइए। 3:00 बजे मिस्त्री जाएगा और एटीएम से आपका कार्ड निकाल देगा। इसके बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा। यह जानकारी मिलने के बाद वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने इस पर भरोसा कर लिया और वह घर चले गए।

बताते हैं कि रात लगभग 11:40 पर उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से 74000 रुपए की निकासी हो गई है। इस पर वह घबरा गया। मामले की जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस एक्टिव हो गई। गोविंदपुर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की और बैंक से स्टेटमेंट निकाला गया। तब पता चला कि कई बार में साइबर अपराधियों ने कुल ₹1 लाख की निकासी की है।

बैंक स्टेटमेंट से ही पता चला की एक मोबाइल नंबर का धारक और मोहम्मद फैसल ने पैसे ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद, उनके खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोविंदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read also Jamshedpur Knife Crime: SSP के कार्यभार संभालते ही टेल्को में बदमाशों ने एक युवक पर किया चापड़ से हमला, लूट लिया पर्स

Related Articles

Leave a Comment