Home » West Singhbhum News : मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) : इन्यूमरेशन फेज में पश्चिमी सिंहभूम पूरे राज्य में अव्वल, अब तक 2.96 लाख प्रपत्र वितरित

West Singhbhum News : मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) : इन्यूमरेशन फेज में पश्चिमी सिंहभूम पूरे राज्य में अव्वल, अब तक 2.96 लाख प्रपत्र वितरित

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अभियान के इन्यूमरेशन (गणना) फेज के तहत फॉर्म वितरण और उनके डिजिटाइजेशन के काम में पश्चिमी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड राज्य में पहले पायदान पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के आपसी तालमेल और लगातार की जा रही मेहनत की बदौलत जिले को यह शीर्ष स्थान मिला है।

लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते कदम

मामले की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इन्यूमरेशन का काम बेहद तेज गति से चल रहा है।

प्रपत्रों का वितरण

जिले में अब तक 2,96,387 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्षित मतदाताओं का 27.34 प्रतिशत है। वितरण का यह आंकड़ा पूरे राज्य में सबसे अधिक है।डिजिटाइजेशन की रफ्तार बांटे गए प्रपत्रों में से 6,036 फॉर्म का डिजिटाइजेशन ‘BLO App’ के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा भी कर लिया गया है।

तकनीकी बाधाओं का निकाला गया तोड़

उपायुक्त ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में केवल 39 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऑनलाइन फॉर्म का वितरण नहीं हो पा रहा था। काम प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए इन सभी 39 केंद्रों पर ऑफलाइन (भौतिक) माध्यम से फॉर्म का वितरण सुनिश्चित करा दिया है, जिससे अभियान की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा।

अगले दो दिनों में 50% वितरण का लक्ष्य

जिले की इस बढ़त को बनाए रखने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों और निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मियों को नए निर्देश जारी किए हैं।

अगला टारगेट

आगामी दो दिनों के भीतर गणना (इन्यूमरेशन) प्रपत्रों का वितरण बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य दिया गया है।उपायुक्त ने भरोसा जताया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला आने वाले चरणों में भी इसी बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए राज्य में नंबर वन बना रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को विशेष हिदायत दी है कि इस पूरे अभियान के दौरान गंभीरता बरती जाए, ताकि जिले का कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे।

Read Also- Ranchi News : रांची में नकली शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय गिरफ्तार, 303 पेटी विदेशी शराब जब्त

Related Articles

Leave a Comment