Home » Jharkhand News : रामगढ़ के छोटे से गांव की बच्चियों का धमाल, 10 का SGFI में चयन, अब राष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने को तैयार

Jharkhand News : रामगढ़ के छोटे से गांव की बच्चियों का धमाल, 10 का SGFI में चयन, अब राष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने को तैयार

by Kanchan Kumar
Jharkhand Sports News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत पोचरा वार्ड नंबर-7 ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के दम पर एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यहां की अत्यंत निम्न एवं मध्यम परिवार की 10 बच्चियां एवं एक बच्चे का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में चयन हुआ है।

केयर ग्रामीण विकास केंद्र द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में एसजीएफआई के लिए चयनित 11 उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बरवा टोला में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र नायक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रांची के टाना भगत स्टेडियम में आयोजित कठिन और प्रतिस्पर्धी ओपन वॉलीबॉल चयन प्रक्रिया में संस्था के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 3-4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद केयर ग्रामीण विकास केंद्र के 11 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े मंच पर अपना स्थान पक्का किया।

विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ी

​अंडर-14 वर्ग : रोशनी कुमारी, निशि कुमारी, साक्षी कुमारी, भावना, स्नेहा भारती और नवीन यादव (बालक)।
​अंडर-17 वर्ग : रिया कुमारी।
​अंडर-19 वर्ग : नैना कुमारी, तनीषा कुमारी, सृष्टि कुमारी और सीमा कुमारी।

​जीत से लबरेज खिलाड़ियों का उत्साह

सम्मान समारोह में चयनित खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी और आगे बढ़ने का अटूट जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। सम्मान पाकर उत्साहित खिलाड़ियों ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उनका सपना केवल चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव और राज्य का नाम रोशन करना चाहते हैं।

चयनित खिलाड़ियों को अब 10 दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा, जहां उनके खेल को और निधारा जाएगा। इस प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम राष्ट्रीय टीम का रास्ता साफ होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र के ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों में जश्‍न का माहौल है।

​समारोह में संस्था के सचिव कुंदन गोप, कोच बसंत नायक, विक्रम नायक, विनोद नायक, नवल करमाली, जितेश करमाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने दोहराया कि ग्रामीण प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Read Also: Jharkhand Sports: झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में शामिल, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Related Articles

Leave a Comment