रांची : झारखंड में अप्रैल की शुरुआत भले ही हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई हो, लेकिन अब मौसम ने तेजी से करवट ले ली है। आज राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, 4 और 5 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन फिलहाल, झारखंड के अधिकांश जिलों में गर्मी का असर स्पष्ट रूप से बढ़ता नजर आ रहा है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के किसी भी हिस्से में वर्षा की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। राज्य में ‘हॉट एंड ह्यूमिड’ यानी गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव खासतौर पर निम्न जिलों में देखा जाएगा जो कि इस प्रकार है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका और पाकुड़ जिलों में दिन के समय तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है।
इन जिलों में चढ़ेगा पारा
राज्य के कई हिस्सों में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विशेष रूप से पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा। औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों जैसे जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला में भी तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की जाएगी।
राजधानी में कैसा रहेगा हाल
राजधानी रांची में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज होगी और तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय हल्की उमस महसूस हो सकती है, जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजधानी में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
Read Also- Hanuman Jayanti 2026 : आज हनुमान जयंती, जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त

