Home » Latehar truck-bus collision : रांची-मेदिनीनगर एनएच पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Latehar truck-bus collision : रांची-मेदिनीनगर एनएच पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घायल यात्रियों की सूची

घायलों में नीतू कुमारी, विनी लाल मिंज, देवलाल राम, रीता देवी, फिजियान अंसारी, मिर्जा मियां, मिंकू प्रसाद, परी कुमारी, अजय कुमार और बस चालक अनिल भुइंया शामिल हैं। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लातेहार डीही-मुरूप से हजारीबाग जा रही पम्मी नामक यात्री बस एनएच-75 पर उदयपुरा गांव के पास एक खड़ी ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बस सामने से आ रही दूसरी ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

राहत और बचाव कार्य

घायलों को तुरंत सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को रांची रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारु किया।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय निवासियों ने इस हादसे को लेकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि खड़ी ट्रकों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण एनएच पर हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles