Home » Jamshedpur News: टेल्को में पुलिस वाहन चालक पर वसूली का आरोप, बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने जाम की सड़क

Jamshedpur News: टेल्को में पुलिस वाहन चालक पर वसूली का आरोप, बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने जाम की सड़क

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Police Extortion Allegation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती वाहन के चालक पर वसूली का गंभीर आरोप लगने से गुरुवार सुबह हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि देर रात टेल्को प्लाजा से अपने घर लौटते समय पुलिस गश्ती दल में तैनात वाहन चालक ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक रोक ली।

संतोष सिंह के अनुसार, बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए उनसे जुर्माना भरने को कहा गया। उन्होंने मौके पर अपनी बात रखने और वाहन छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिसकर्मी बाइक को जब्त कर टेल्को थाना ले गए।

पीड़ित ने दावा किया कि बाद में बाइक छोड़ने के बदले उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना का वाहन चालक स्वयं को किसी अधिकारी की तरह पेश कर रहा था और पूरे मामले में मनमानी कर रहा था।

घटना से नाराज संतोष सिंह अपने समर्थकों के साथ गुरुवार सुबह टेल्को प्लाजा रोड पर अपनी बाइक के कागजात के साथ धरने पर बैठ गए। सड़क पर प्रदर्शन शुरू होते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

मामले की जानकारी मिलने पर टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और युवक को निष्पक्ष जांच तथा बाइक वापस दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद संतोष सिंह ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया और सड़क जाम हट गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, यदि लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: RANCHI NEWS: सड़कों पर आवारा जानवरों का आतंक, लोगों का बढ़ा रहे सिर दर्द

Related Articles

Leave a Comment