Home » Jamshedpur Crime : पोटका में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन कारों से डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, तीन युवक हिरासत में

Jamshedpur Crime : पोटका में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन कारों से डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, तीन युवक हिरासत में

Jamshedpur Crime : कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के रहने वाले हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
NCB Seizes Over 150 Kg Ganja from Three Cars in Potka Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर टीओपी बैरियर पर गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही तीन कारों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहनों से डेढ़ क्विंटल से अधिक संदिग्ध गांजा बरामद हुआ है। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की आधिकारिक मात्रा की पुष्टि अभी एनसीबी की ओर से नहीं की गई है।

गौरतलब है कि एनसीबी की टीम चार वाहनों के साथ हल्दीपोखर पहुंची और बैरियर को बंद कर तीनों संदिग्ध कारों को घेरकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद वाहनों की तलाशी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

एनसीबी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एनसीबी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Read Also: Jamshedpur news : इंकैब इंडस्ट्रीज कर्मियों पर दोहरी मार : बकाया भुगतान के बीच अब बिजली सुरक्षा राशि का बोझ, कर्मचारियों में बढ़ी नाराजगी

Related Articles

Leave a Comment