Home » Dhanbad Accident: धनबाद के बाघमारा में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे दो लोगों की मौत

Dhanbad Accident: धनबाद के बाघमारा में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे दो लोगों की मौत

by Kanchan Kumar
Dhanbad Septic Tank Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : बाघमारा इलाके के सादरियाडीह गांव में गुरुवार की सुबह एक दुखद हादसा हो गया। यहां एक घर में नए बने सेप्टिक टैंक का सेंट्रिंग खोलने उतरे राजमिस्त्री और मजदूर की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, लेकिन गनीमत रही कि वक्त रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ​मृतकों की पहचान लोहापट्टी के अंधारी गांव निवासी राजमिस्त्री दिलीप कुमार महतो और मजदूर राजेश कुमार उर्फ भोला महतो के रूप में हुई है।

​बचाने के चक्कर में एक-एक कर फंसे तीनों

ग्रामीणों ने बताया कि सादरियाडीह के सहदेव महतो के घर कुछ दिनों पहले सेप्टिक टैंक ढाला गया था। गुरुवार सुबह दिलीप उसकी सेंट्रिंग खोलने के लिए टैंक के भीतर उतरा। लेकिन अंदर जाकर जहरीली गैस के कारण वह तुरंत बेहोश हो गया। ​जब दिलीप काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसे देखने और बचाने के लिए उसका साथी भोला महतो नीचे उतरा। दुर्भाग्य से, वह भी गैस का शिकार होकर वहीं गिर पड़ा। दोनों को अचेत पड़ा देख किशुन महतो हिम्मत दिखाकर रस्सी के सहारे अंदर गया, लेकिन गैस के असर से उसका भी दम घुटने लगा। यह देख बाहर खड़े ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाई और किशुन को तुरंत रस्सी खींचकर बाहर निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह दिलीप और भोला को बाहर निकालकर बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।​घटना की खबर मिलते ही पुलिस और अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

Read Also: Dhanbad News : निरसा में पागल कुत्ते ने मचाया हड़कंप, 18 लोगों को बनाया शिकार, रेस्क्यू टीम खाली हाथ लौटी

Related Articles

Leave a Comment