Home » Jharkhand Police: पलामू में जमीन कारोबारी की हत्या के बाद झांसी में छिपकर रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Jharkhand Police: पलामू में जमीन कारोबारी की हत्या के बाद झांसी में छिपकर रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

by Kanchan Kumar
Palamu Land Dealer Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद दो महीने से झांसी में छिप कर रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को पलामू लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हत्याकांड में अभी भी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों को बताया कि विनीत तिवारी और दिलीप तिवारी जमीन का कारोबारा करते थे। दोनों में कुछ मामले को लेकर विवाद था। 25 अप्रैल 2026 को दिलीप के भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने प्रशांत तिवारी, रोशन तिवारी और राकेश तिवारी के साथ मिलकर विनीत को कार से अगवा कर लिया था। मारपीट करने के बाद गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से शव बरामद किया था। मामले में दिलीप तिवारी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि प्रशांत तिवारी उत्तर प्रदेश के झांसी में छिप कर रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम वहां गई। कई दिनों तक नजर रखने के बाद प्रशांत तिवारी को दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रशांत ने विनीत तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और कई जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read Also: Palamu News : पलामू में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment