Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

by Shyam Kishor Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में हाल ही में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर और गहरा हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश के कोई आसार न होने की जानकारी दी है।

14 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ेगी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, तापमान में गिरावट के बावजूद अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

कोहरे में यात्रा करते समय सावधानी बरतें

अभिषेक आनंद ने सुबह के समय घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से सड़क पर यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles