Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, जानें किन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, जानें किन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

by Rakesh Pandey
jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

इसके चलते आज कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश के साथ मौसम में नमी बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड के मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के न्यूनतम तापमान में अचानक उछाल देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान के आंकड़ों में स्पष्ट अंतर दर्ज किया जा रहा है।

Jharkhand Weather Today : न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कुछ दिनों पहले जहां कई जिलों में रात का तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं अब यह बढ़कर 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खूंटी जिले में कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था, लेकिन बीते 24 घंटे में यहां का तापमान बढ़कर लगभग 14.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

यह लगभग तीन डिग्री से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि डाल्टनगंज और पाकुड़ में लगभग 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ जिलों में यह तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Jamshedpur Weather Forecast : बारिश के साथ बढ़ेगी उमस

जमशेदपुर में आज मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो राज्य में सबसे अधिक हो सकता है। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। बारिश और बढ़ते तापमान के संयोजन से यहां उमस की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास होगा। इसी तरह सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand Temperature Update : पूर्वी और दक्षिणी जिलों में ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। देवघर, पाकुड़, साहिबगंज और दुमका जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं दक्षिणी जिलों जैसे सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भी रात का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसका असर यह होगा कि रात के समय भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति भी बन सकती है।

Read Also- Chaibasa Naxal News: सारंडा से नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सुरक्षाबलों ने बनाई रणनीति, CRPF के महानिदेशक चाईबासा पहुंचे

Related Articles

Leave a Comment