Home » JMM Protest: गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर राजनीति गरम; 7 मई को झामुमो करेगा प्रदर्शन

JMM Protest: गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर राजनीति गरम; 7 मई को झामुमो करेगा प्रदर्शन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर सियासी पारा गरम है। झामुमो ने इसे केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति बताते हुए 7 मई को रांची में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को रांची में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन 7 मई को सुबह 11:30 बजे कचहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क के सामने आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला और महानगर समिति के सदस्य, प्रखंड और वार्ड स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आंदोलन महंगाई के खिलाफ संघर्ष का हिस्सा

झामुमो ने कहा है कि यह आंदोलन जनता की आवाज को बुलंद करने और महंगाई के खिलाफ संघर्ष का हिस्सा है। पार्टी ने अधिक से अधिक लोगों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

मुस्ताक आलम बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह धरना केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। हाल में गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर गरीबों एवं विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी हुई है। छात्रों के पास कनेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें कई गुणा अधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है।

झामुमो के अनुसार, छोटे गैस सिलेंडरों में 261 रुपये और कमर्शियल सिलेंडरों में 993 रुपये तक की वृद्धि की गई है। झामुमो का कहना है कि यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम जनता, मजदूर वर्ग और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

मुस्ताक आलम ने कहा कि गैस की कीमत बढ़ने से महंगाई और तेज हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। खासकर ठेला-खोमचा चलाने वाले, ढाबा संचालक और छोटे रेस्टोरेंट व्यवसायी इस वृद्धि से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

Read Also : Jharkhand Governor: हिंदू जनजागृति समिति का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला; छात्रों में बढ़ते Digital Addiction पर जताई चिंता


Related Articles

Leave a Comment