Home » JMM ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली List, हेमंत बरहेट और कल्पना गांडेय से लड़ेंगी चुनाव

JMM ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली List, हेमंत बरहेट और कल्पना गांडेय से लड़ेंगी चुनाव

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की पारंपरिक सीट सरायकेला से भाजपा में रहे गणेश महाली को टिकट

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राज्य में विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मोर्चा की पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बरहेट से हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन चुनाव लड़ेंगी। वहीं झामुमो की सूची के अनुसार अब तक BJP (भाजपा) में रहे गणेश महाली सरायकेला विधानसभा सीट से JMM (झामुमो) चुनाव लड़ेंगे। वहीं AJSU पार्टी के उमाकांत झामुमो के टिकट पर चंदनकियारी से चुनाव लड़ेंगे।

जमशेदपुर की एक भी सीट पर घोषणा नहीं

झामुमो उम्मीदवारों की प्रथम सूची में पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है, लेकिन जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित छह में से किसी एक सीट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में यहां की सीटों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं सका है। इस वजह से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा और मझगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है, इनमें क्रमशः दीपक बिरुआ और निरल पूर्ति शामिल हैं। दोनों सीटिंग MLA हैं।

कोल्हान की शेष 12 सीटों के लिए सूची का इंतजार

पूरे कोल्हान प्रमंडल में तीन जिले हैं, जिनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल है। इन तीन जिलों में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 14 है। इन 14 विधानसभा क्षेत्रों में से छह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिले में हैं, जबकि अन्य आठ विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में हैं। इन 14 में से सिर्फ दो ही विधानसभा सीट चाईबासा व मझगांव सीट पर झामुमो ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि शेष 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

झामुमो प्रत्याशियों की प्रथम सूची

बरहेट : हेमंत सोरेन
गांडेय : कल्पना सोरेन
गिरिडीह : सोनू सुदिव्य
सरायकेला : गणेश महली
मझगांव : निरल पूर्ती
चाईबासा : दीपक बिरुआ
दुमका : बसंत सोरेन
गुमला : भूषण तिर्की
सिसई : झिगा सुसारण होरो
मधुपुर : हफीजुल अंसारी
सिमरिया : मनोज चंद्रा
चंदनकियारी : उमाकांत रजक
नाला : रबिन्द्र नाथ महतो
तमाड़ : विकास मुंडा
टुंडी : मथुरा महतो
डुमरी : बेबी देवी
गढ़वा : मिथिलेश ठाकुर
भवनाथपुर : अनंत प्रताप देव
लातेहार : बैद्यनाथ राम

Read Also- Jharkhand Assembly Elections : भाजपा जल्द जारी करेगी Candidates List, पोटका से मीरा मुंडा हो सकती हैं उम्मीदवार

Related Articles