रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क-सह-कार्यालय सहायक, लेखा क्लर्क, आशुलिपिक और अधिक पदों के लिए 863 रिक्तियों को भरा जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023 तक है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 22 नवंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
जानिए क्या है आयु-सीमा, व क्वालिफिकेशन:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए 38 वर्ष जबकि एसटी, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष है। अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2019 से की जाएगी।
आवेदन शुल्क व योग्यता:
इसके लिए परीक्षा शुल्क 100 है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थन में 12वीं पास होना जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन:
:: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
:: इसके बाद, JSSC JIS (CKHT) CCE 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
:: अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
:: फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
:: आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

