Home » RANCHI CRIME NEWS: कांके में नाबालिग मेड की पीट-पीटकर हत्या, देखें क्या किया पुलिस ने

RANCHI CRIME NEWS: कांके में नाबालिग मेड की पीट-पीटकर हत्या, देखें क्या किया पुलिस ने

by Vivek Sharma
रांची के कांके में 16 वर्षीय नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, महिला सुपरवाइजर और भाई गिरफ्तार, CCTV में मारपीट का खुलासा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कांके थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग मेड की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने महिला सुपरवाइजर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किशोरी आरोपी महिला के घर पर काम करती थी और उस पर लगातार अत्याचार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार सरकारी कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुषमा कुमारी ने नाबालिग को अपने घर में काम के लिए रखा था। आरोप है कि वह अक्सर बच्ची के साथ मारपीट करती थी और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। शनिवार को बेरहमी से की गई पिटाई के कारण नाबालिग की मौत हो गई।

घटना के बाद सुषमा ने अपने भाई और ड्राइवर की मदद से शव को गांव पहुंचा दिया और फरार हो गई। परिजनों ने जब शव देखा तो शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में कांके थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment