Home » Seraikela Theft : कपाली के गौसनगर में घर में लूट, युवक को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात उड़ाए

Seraikela Theft : कपाली के गौसनगर में घर में लूट, युवक को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात उड़ाए

Seraikela Theft : चोरों ने अलमारी में रखे गहनों और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Massive theft in Gausnagar Kapali Seraikela where criminals looted jewellery after holding a youth hostage
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद अंतर्गत गौसनगर शाही कॉलोनी रोड नंबर-9 में लूट की एक बड़ी घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लूट की यह घटना सोमवार की देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार ने बताया घटना के समय घर के सभी सदस्य चांडिल के कीटाडीह उर्स में शामिल होने गए थे। घर में केवल अख्तर अली मौजूद थे। वह सो रहे थे। अख्तर अली ने बताया कि देर रात उन्हें घर के आसपास हल्की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया।

कुछ देर बाद जब आवाजें लगातार आने लगीं तो उन्हें शक हुआ और वे बाहर निकले। इसी दौरान घर के अंदर छिपे बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। एक बदमाश ने चाकू मारने की धमकी देते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की चेतावनी दी। डर के कारण अख्तर अली कोई विरोध नहीं कर सके।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे गहनों और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर अख्तर अली ने किसी तरह खुद को आजाद किया। इसके बाद परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पीड़ित परिवार ने एक परिचित युवक पर शक जताया है। उनका कहना है कि घटना से एक दिन पहले वही युवक चार बार आया था और रात में घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर चुका है। वह पूछताछ करने पर भाग गया था। परिवार को आशंका है कि इसी युवक और उसके साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यह युवक मकान मालिक के बेटे का दोस्त है।

परिवार के मुताबिक, चोरी में करीब 50 हजार रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान गायब हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Read Also: Chaibasa Goods Train Derailment: गुवा सेल साइडिंग में फिर मालगाड़ी बेपटरी, चार घंटे तक ठप रहा रेल परिचालन

Related Articles