Home » Kapali Theft Case : कपाली में बेटे ने ही रची थी चोरी की साजिश, एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा

Kapali Theft Case : कपाली में बेटे ने ही रची थी चोरी की साजिश, एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा

by Mujtaba Haider Rizvi
Kapali Theft Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास रहने वाली सन्नु बेगम के घर हुई चोरी की इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है। जांच में पता चला कि वारदात की साजिश पीड़िता के बेटे ने ही रची थी।

बताते हैं कि सन्नु बेगम अपने पूरे परिवार के साथ बंगाल के कांटाडीह में चांद शाह बाबा के उर्स में शामिल होने के लिए गई थीं। इसी दौरान, आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा और नकदी समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली। उर्स से लौटने के बाद घर का ताला टूटा देख पीड़िता ने कपाली ओपी में एफआईआर दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच में यह सामने आया कि चोरी की साजिश पीड़िता के बेटे राज शेख उर्फ चोट्टा ने रची थी।

पुलिस ने मामले में ताजनगर निवासी जासिर अंसारी उर्फ जासिर बच्चा को कमलपुर थाना क्षेत्र के कटिंग इलाके में एक बस से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि चोरी की योजना राज शेख ने बनाई थी और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद उसे नशा कराया गया और काले रंग की मोटरसाइकिल से बंगाल में चल रहे उर्स में ले जाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल के जवान दस्तगीर आलम, सुनील हापद गड़हा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Read Also- Jamshedpur Today News : जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ बवाल, Congress का झंडा फाड़ने का आरोप

Related Articles