Home » Jamshedpur Missing News : कदमा में 15 दिन से लापता वृद्ध महिला, बेटी ने SSP से लगाई मां को खोजने की गुहार

Jamshedpur Missing News : कदमा में 15 दिन से लापता वृद्ध महिला, बेटी ने SSP से लगाई मां को खोजने की गुहार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Missing News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला अमीना 15 दिनों से अपने घर से लापता हैं। इस मामले पुलिस गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी वृद्ध का पता नहीं लगा सकी है। लगातार कोशिशों के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे परेशान होकर उनकी बेटी सबीला बीबी गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा और अपनी मां को खोजने की गुहार लगाई।

इस शिकायती पत्र में सबीला बीबी ने पुलिस को बताया है कि 4 दिसंबर को उनकी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट कदमा थाना में दर्ज कराई गई थी। अमीना मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। वह इससे पहले भी दो बार बिना बताए घर से जा चुकी हैं। इन्हें परिजन खोजकर वापस लाए थे। मगर, इस बार काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने बताया कि अमीना ने लापता होने वाले दिन लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। बेटी का कहना है कि समय बीतने के साथ मां की फिक्र बढ़ती जा रही है। मामले को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी ने महिला को जल्द खोजने का भरोसा दिलाया है और संबंधित थाना को ज़रूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read Also- Kapali Theft Case : कपाली में बेटे ने ही रची थी चोरी की साजिश, एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा

Related Articles