Home » Hazaribag News: हजारीबाग के केरेडारी में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों में झड़प और पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

Hazaribag News: हजारीबाग के केरेडारी में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों में झड़प और पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हालात काबू में आए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस के समय दो समूहों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हालात काबू में आए। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।इधर जिले के अन्य हिस्सों में सरस्वती पूजा का समापन उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। शहर और ग्रामीण इलाकों में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने मां सरस्वती को अबीर-गुलाल लगाकर भावपूर्ण विदाई दी।

सुबह से स्कूलों, कॉलेजों और पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाले गए।हजारीबाग शहर के कुम्हारटोली, बाबूगांव, मटवारी, इंद्रपुरी, दीपूगढ़ा, कोर्रा, हीराबाग, ओकनी, मालवीय मार्ग, नूरा और पुलिस लाइन सहित कई इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था, लेकिन केरेडारी की घटना ने कुछ समय के लिए माहौल बिगाड़ दिया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Articles