Home » Ghatshila News: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब सही समय से चलेगी लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेन

Ghatshila News: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब सही समय से चलेगी लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेन

by Rajesh Choubey
Kharagpur Chakradharpur train punctuality update South Eastern Railway
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • यात्री ट्रेन को चलाने के लिए इन रूटों पर चार हजार गुड्स ट्रेन को किया गया कम
  • दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने मऊभंडार डीबी में की दोनों डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक

घाटशिला : चक्रधरपुर एवं खड़गपुर डिवीजन में सवारी एवं एक्सप्रेस ट्रेन की लेटलतीफी को ले दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक सौमित्र मजुमदार ने शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर चक्रधरपुर एवं खड़गपुर डिवीजन के वरीय रेल अधिकारियों के साथ मऊभंडार स्थित एचसीएल के डायरेक्टर बंगले में मैराथन बैठक की। बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार ने कहा कि सवारी गाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन को सही समय पर चलाने को लेकर रेलवे अब 27 हजार गुड्स ट्रेन की जगह सिर्फ 23 हजार गुड्स ट्रेन चला रही है। 4 हजार गुड्स ट्रेन को कम किया गया है। खासकर सवारी गाड़ी जिससे चाकुलिया से लेकर टाटा और चक्रधरपुर से लेकर टाटा तक प्रतिदिन हजारों मजदुर रोजगार की तालाश में आते हैं,उसे सही समय पर अब आवश्यक रूप से चलाया जाएगा। साथ ही सवारी गाड़ी में बोगी की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टेशन की व्यवस्तता को देखते हुए चार और नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। साथ ही साथ वंदेभारत समेत अन्य ट्रेन के मेंटेनेंस को लेकर डिपो का निमार्ण शीघ्र होगा।

एजीएम ने कहा कि बीच में लोगों ने यह अफवाह फैलाई थी कि टाटा से खुलने वाली कुछ ट्रेनेंअब आदित्यपुर से खुलेंगी। ऐसी कोई बात नही है, टाटा से खुलने वाली ट्रेनें टाटा से ही खुलेंगी। क्योंकि आदित्यपुर से खुलने पर लोगों को काफी परेशानी होगी। एजीएम ने जानकारी दी कि चाकुलिया से ओडीशा तक लाईन बिछाने को लेकर प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। इसको लेकर झारखंड के 49 गांव में 27, ओडिशा के 30 में 20 और बंगाल के गांव की एनओसी रेलवे को मिल गई है। सभी गांव की एनओसी मिलते ही काम शुरु हो जाएगा।

सौमित्र मौजूमदार ने कहा कि कोरोना से पहले जितनी भी ट्रेनें खड़गपुर टाटा रूट पर चलती थीं, जो अभी बंद है, उसे चालू करने को लेकर रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है। आदेश मिलते ही सभी ट्रेनें चालू कर दी जाएंगी।

उन्होने कहा कि घाटशिला में अमृत भारत स्टेशन का काम काफी तेजी से चल रही है, और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। एजीएम ने धरमबहाल पंचायत के कुतलूडीह में रेलवे ओवर ब्रिज के निमार्ण के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पर रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है। इससे पूर्व एजीएम ने घाटशिला स्टेशन निरीक्षण किया। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पीसीसीएम नवीन चन्द्र, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनीयक डीओएम मनीष पाठक, सिनियर डीईएन ईस्ट मनीष कुमार, खड़गपुर डिविजन के एडीआरएम देवजीत दास, सिनियर डीओएम प्रभात कुमार, सिनियर डीसीएम निशांत कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Read Also:Dhalbhumgarh Airport: भारतीय विमानपतन प्राधिकरण की रांची टीम ने किया धालभूमगढ़ हवाई अड्डा का निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment