Home » Khunti News: खूंटी के बरवादाग गांव में निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला युवती का शव, हत्या व आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला 

Khunti News: खूंटी के बरवादाग गांव में निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला युवती का शव, हत्या व आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बरवादाग गांव में निर्माणाधीन मकान में शनिवार शाम 18 वर्षीय एक युवती का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना को कोई हत्या मान रहा है, तो कोई इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है। घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

मृतका का नाम रानी परवीन है। रानी गांव के ही कलीम खान की बेटी थी। मालूम हो कि शनिवार को रानी परवीन धनिया पत्ती तोड़ने के लिए बाड़ी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजन गांव में बने एक नवनिर्मित मकान में पहुंचे। यहां रानी परवीन का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था।

इस घटना को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जरियागढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। रविवार को सदर अस्पताल खूंटी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles