Home » Foreign Job Scam:वीजा, टिकट, विदेश में नौकरी का ऑफर लेटर – सब फर्जी; दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे तो खुला ठगी का राज

Foreign Job Scam:वीजा, टिकट, विदेश में नौकरी का ऑफर लेटर – सब फर्जी; दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे तो खुला ठगी का राज

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शानदार पैकेज पर विदेश में नौकरी पाने के मंसूबे से युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन यहां पता चला का उनके ऑफर लेटर, प्लेन का टिकट, वीजा- सब फर्जी हैं। फिर उन्हें ठगी का शिकार होने का पता चला।

ठगों ने दक्षिण अफ्रीका की एक पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच युवकों से करीब 9.50 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

यह मामला गोरखपुर निवासी रोशन कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोरखपुर के मो. सुफियान और उसके साथियों ने उन्हें और अन्य युवकों को विदेश में नौकरी का लालच देकर ठगी की।

700 डॉलर वेतन का दिया गया था ऑफर

जानकारी के अनुसार, रांची के रोस्पा टावर के पते से दक्षिण अफ्रीका में नौकरी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर डाला गया था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और नौकरी का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवकों से व्हाट्सएप के जरिए उनका बायोडाटा मंगाया गया। कुछ ही समय में उन्हें ऑफर लेटर भेज दिया गया, जिसमें 700 डॉलर प्रति माह वेतन का दावा किया गया था।

प्रोसेसिंग फीस, टिकट,वीजा के नाम पर वसूले 9.50 लाख रुपये

नौकरी के नाम पर आरोपियों ने युवकों से अलग-अलग बहाने से पैसे मांगे। प्रोसेसिंग फीस, टिकट, वीजा और अन्य खर्च के नाम पर कुल 9.50 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके अलावा मेडिकल जांच के नाम पर भी प्रत्येक युवक से अतिरिक्त पैसे लिए गए।

जब युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां उन्हें शक हुआ। जांच कराने पर पता चला कि उनके टिकट और वीजा पूरी तरह फर्जी हैं। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित जब रांची लौटकर बताए गए ऑफिस पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। आरोप है कि ठगों ने युवकों के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। यह घटना बताती है कि विदेश में नौकरी के नाम पर मिलने वाले ऑफर पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच जरूरी है, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Read Also: http://Jharkhand Politics: फिर विवाद में सांसद ढुलू महतो; ट्रेन की महिला बोगी में सवार होने की तस्वीर वायरल, RPF कर रही जांच

Related Articles