Home » जानें भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भोले बाबा के दर पर क्या अर्जी लगाई?

जानें भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भोले बाबा के दर पर क्या अर्जी लगाई?

by Rakesh Pandey
Pawan Singh Song, Pawan Singh at Bhole Darbar, Song Pawan singh, Bhojpuri song sawan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुर सम्राट पावर स्टार पवन सिंह का एक और सावन स्पेशल गाना “मजनुए के दुल्हा बनाई जी” रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह में बाबा भोलेनाथ से दो प्रेमियों को मिलाने की अर्जी लगा दी है।

        Pawan Singh Song, Pawan Singh at Bhole Darbar, Song Pawan singh, Bhojpuri song sawan

जिसके बाद से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना जितना भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा है, उतना ही इस गाने के धुन पर पवन सिंह, बेबी काजल के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। बाबा को कह रहे हैं कि मेरे प्रेमी को ही मेरा वर बनने का आशीर्वाद दीजिए। यह गाना ए जे फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

वीडियो को लेकर गायक पवन सिंह ने क्या है ?

गायक पवन सिंह का कहना है कि गाना ‘मजनुए के दुल्हा बनाई जी’ का कांसेप्ट बेहद अलग है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज में सुरीली सुरों की मलिका के नाम से प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है । गाना बेहद कर्णप्रिय और आकर्षक है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हर साल बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन का विशेष महीना आता है।

इस माह में पूरे भक्ति भाव से महादेव का स्मरण करने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर कुंवारी लड़कियां वर के लिए सोमवारी का व्रत करती हैं। हमने इस गाने के जरिए उन लड़कियों को चहेता वर मिले, इसके लिए अर्जी दी है। गाने का फ्लो लोकगीत की तरह है। यह किसी के भी जेहन में आसानी से उतर जाने वाला है। इसलिए हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आप इस गाने को खूब सुनें। अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि यह आपका गाना और भी बड़ा हिट बन सके।

वीडियो एल्बम में काम करने वाले कलाकार

बताते चलें कि गाना ‘मजनुए के दुल्हा बनाई जी’ पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। गीतकार शैलेश राज यादव और संगीत प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। सहयोग रितिक सिंह एवं विक्की सिंह और संकल्पना दीपक सिंह का है।

Related Articles