Home » रोमांच के लिए रहें तैयार, जानिए दिसंबर में बड़े परदे पर कौन-कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़

रोमांच के लिए रहें तैयार, जानिए दिसंबर में बड़े परदे पर कौन-कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़

by Rakesh Pandey
जानिए दिसंबर में बड़े परदे पर कौन-कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। मूवी लवर के लिए साल 2023 काफी अच्छे रोमांचक नोट पर खत्म होगा। बता दें कि इस साल दिसंबर का महीना एक्साइटमेंट से भरपूर होने वाला है, क्योंकि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है बड़ी फिल्में, जिससे इन फिल्मों को लेकर दर्शक काफी उत्साह से घिरे हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। इन दिसंबर की तारीखों को ध्यान में रखते हुए, यहाँ हम इन फ़िल्मों की एक छोटी सी झलकी प्रस्तुत कर रहे हैं:

‘एनिमल’ – रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का धमाकेदार डेब्यू

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मचअवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का इंतजार अब खत्म होगा, जो 1 दिसंबर को बड़े परदे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, और यह इस साल का एक बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका बनने का दावा कर रही है।

विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर
विकी कौशल की आगामी फिल्म श्याम बहादुर का इंतजार कर रहे सभी फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

‘डंकी’ – शाहरुख खान की तीसरी फिल्म से होगा धमाल
शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। यह फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी और दर्शकों को एक नए रूप में शाहरुख खान का दमदार किरदार दिखाएगी।

‘सालार’ – प्रभास की प्रतीक्षित फिल्म
प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने फैंस को अपनी अद्वितीय कहानी के लिए उत्सुक कर दिया है। इस धारावाहिक ने कई पोस्टपोन के बाद अब 22 दिसंबर को रिलीज होने का ऐलान किया है, और बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ और ‘सालार’ का मुकाबला होगा।

‘एक्वामैन 2’ – हॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म का दूसरा पार्ट
हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम’ का दूसरा पार्ट 22 दिसंबर को होगा रिलीज। इस फिल्म ने अपने ट्रेलर के साथ ही दर्शकों को एक नए सागे की ओर बढ़ने के लिए उत्सुक किया है।

‘वौंका’ – पॉल किंग की मनोहर फिल्म
पॉल किंग की फिल्म ‘वौंका’ भी 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें एक अजीबोगरीब कहानी होने को लेकर यह मूवी सुर्खियों में है।

हॉलीवुड फिल्म ‘फेरारी’
वहीं हालीवुड फिल्म फेरारी 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में फैंस के लिए दस्तक देगी। फ़ेरारी एक अमेरिकी बायोग्राफिकल भारत ड्रामा है, जिसे माइकल मैन ने निर्देशित किया है और ट्रॉय केनेडी मार्टिन ने लिखा है। 1991 की जीवनी “एंजो फ़ेरारी: द मैन, द कार्स, द रेसेस, द मशीन” जिसे मोटरस्पोर्ट पत्रकार ब्रॉक येट्स ने लिखा था पर आधारित। आपको बता दें कि यह फ़िल्म इटालीयन कार निर्माता फ़ेरारी एस.पी.ए. के संस्थापक एंजो फ़ेरारी की व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्षों के बारे में है। आदम ड्राइवर ने मुख्यकिरदार निभाया है, और सह नायिकाएँ पेनेलोप क्रूज, शैलीन वुडली, सारा गैडन, गैब्रिएल लियोन, जैक ओ’कॉनेल, और पैट्रिक डेम्प्सी।

‘कैप्टन मिलर’ – धनुष की मनोहर फिल्म
धनुष की मचअवेटेड फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का इंतजार भी इस साल के दिसंबर में खत्म हो जाएगा क्योंकि धनुष किया फिल्म कैप्टन मिलर 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

READ ALSO : ‘रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान’, जानें वजह

Related Articles