Home » Koderma Crime : कोडरमा में एलपीजी टैंकर ने सवारी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

Koderma Crime : कोडरमा में एलपीजी टैंकर ने सवारी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

10 लोग घायल भी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
कोडरमा ऐक्सीडेंट (2)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र क्षेत्र में उरवां मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया है। यहां एलपीजी टैंकर ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी है। इस टक्कर में 70 वर्षीय रूपलाल सिंह की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और दूसरे लेन में घुस गया। इसी दौरान झुमरी तिलैया से सवारी लेकर तिलैया डैम की ओर जा रही गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, तभी टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद टैंकर फुटपाथ पर दुकान लगाए कई लोगों को भी अपनी चपेट में लेता चला गया। इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इलाज के दौरान रूपलाल सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment