Lok sabha Elections 2024: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री लगातार कर रहे बयानबाजी
पाकिस्तान की नजरें भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर टिकी हैं। भारत में तो विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर ही रहे हैं। भारत के चुनाव पर पाकिस्तान से भी टिप्पणियां की जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी लगातार बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी यह चाहत है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी चुनाव हार जाएं। इस पाकिस्तानी पूर्व मंत्री के बयानबाजियों को सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।
Lok sabha Elections 2024: पूरा पाकिस्तान चाहता है कि मोदी हारें : पूर्व मंत्री
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पूरा पाकिस्तान यह चाहता है नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार जाएं। मोदी के हारने के बाद ही भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आम जनता में भारत के लिए किसी प्रकार की नफरत नहीं है। लेकिन भारत के लोगों में भाजपा और आरएसएस नफरत भर रहे हैं। यही कारण है कि भारत के लोग पाकिस्तान से नफरत करते हैं। इस प्रकार की चीजें दोनों देशों के लिए अच्छी नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की सोच कट्टपंथी है। उसको हराने वाले राहुल, ममता बनर्जी और केजरीवाल के साथ हमारी शुभकामनाएं है।
Lok sabha Elections 2024: केजरीवाल ने किया पलटवार, कहा- आप अपना देश संभालें
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस पूर्व मंत्री के बयान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जबाव दिया है। दरअसल, शनिवार 25 मई को केजरीवाल ने मतदान किया था। उन्होंने एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया था। केजरीवाल के इस पोस्ट पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी, ऐसी मैं कामना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने रिप्लाई किया था- चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब चल रहे हैं। आप अपने देश को संभालें।
Lok sabha Elections 2024: मोदी ने कहा- इसकी जांच होनी चाहिए
पाकिस्तान में व्यक्त की जा रहीं प्रतिक्रियाएं भारत में तूल पकड़ रही हैं। भाजपा इस मामले में हमलावर है। विपक्ष, राहुल और केजरीवाल को पाकिस्तान से मिल रहे समर्थन पर पीएम मोदी ने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं जिस पद पर हूं, मुझे लगता है ऐसी बातों पर मुझे टिप्पणी करनी चाहिए। उधर, भाजपा नेताओं ने भी राहुल, केजरीवाल और ममता के प्रति सहृदयता दिखाने वाली पाकिस्तानी सक्रियता को मुद्दा बना लिया है।

