टेक डेस्क: अपनी ‘आत्मनिर्भरता’ पिच को विस्तार देने के लिए भारत सरकार जल्द ही स्वदेशी रूप से निर्मित वेब ब्राउजर डेवलप करेगी। यह वेब ब्राउजर गूगल क्रोम, मोज़िला फायरफॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, ओपेरा और इसी तरह के अन्य ब्राउजरों को कड़ी टक्कर देगा।
वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज
वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज ने कुल 3 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय अनुदान प्रदान किया है। इसकी निगरानी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विभागों द्वारा की जाएगी। भारतीय डेवलपर्स को इस चैलेंज के माध्यम से वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट में महारत हासिल करने का मौका मिल रहा है।
2024 के अंत तक लॉन्च हो जाएगा वेब ब्राउजर
मोदी सरकार को उम्मीद है कि स्वदेशी वेब ब्राउज़र का विकास और लॉन्च 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए घरेलू स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों और निगमों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, सरकार घरेलू वेब ब्राउज़रों को अपनाने में भी मदद करेगी।
‘आत्मनिर्भर’ वेब ब्राउजर की जरूरत क्यों?
indigenous web browser : आत्मनिर्भर’ वेब ब्राउजर को तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपये की फंडिंग का इंतजाम किया गया है। इसकी इसकी निगरानी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री और उसके संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी। एक अधिकारी के मुताबिक, चूंकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में ये बात सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारे डिजिटल डेस्टिनी पर हमारा ही कंट्रोल हो। हम उन क्षेत्रों में विदेशी वेब ब्राउज़रों पर निर्भर नहीं रहना चाहते है। ऐसे में हमारे पास आत्मनिर्भर वेब ब्राउजर होना बेहद जरूरी है।
ब्राउजर के बाजार में सबसे आगे Google Chrome
जुलाई के सिमिलरवेब डेटा के अनुसार, भारत के करीब 85 करोड़ यूजर्स वाले एक बड़े इंटरनेट बाजार में Google Chrome 88.47 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ लीडर बना हुआ है। इसके बाद सफारी 5.22 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर 2 प्रतिशत के साथ माइक्रोसॉफ्ट एज, चौथे नंबर पर 1.5 प्रतिशत के साथ सैमसंग इंटरनेट, पांचवे नंबर पर 1.28 प्रतिशत के साथ मोज़िला फायरफॉक्स है।
सरकार का फैसला भारत के डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में मददगार
मोदी सरकार का यह फैसला भारत को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करेगा। यह ‘मेड इन इंडिया’ (Made in India) आईडिया को नए उचाईयों तक ले जाने का एक कदम है और भारतीय वेब ब्राउज़रों को सुरक्षित, तेज, और उन्नत ब्राउज़िंग का अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा। अब हमें देखना है कि इस पहल के साथ हम कैसे नए दिशानिर्देशों में बढ़ते है।
READ ALSO : iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन की 31 अगस्त को भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
आज के इस बदलते डिजिटल युग में, ‘मेड इन इंडिया’ (Made in India) का संकल्प हमें आत्मनिर्भर और सुरक्षित डिजिटल स्पेस में आगे बढ़ने की दिशा में मदद करेगा। सरकार की इस पहल का स्वागत है और हमें उम्मीद है कि यह भारतीय वेब ब्राउज़रों को एक नया दिशा देने में सफल होगा।

