Home » West Singhbhum Crime News : महुलडीया के उलीहातु में मिला था शव, हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को धर दबोचा

West Singhbhum Crime News : महुलडीया के उलीहातु में मिला था शव, हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को धर दबोचा

Jharkhand Hindi News : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुलडीया, टोला उलीहातु में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को उलीहातु के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवक की हत्या की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिखाई सक्रियता

शव देखनेवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

जोगना हेंब्रम के रूप में हुई शव की पहचान

पुलिस की ओर से की गई जांच व पूछताछ में मृतक की पहचान जोगना हेंब्रम (27 वर्ष), पिता दिवंगत सेलाय हेंब्रम, निवासी ग्राम सान मृगलिडी, पो. जामडीह, थाना टोटो, जिला पश्चिम सिंहभूम के रुप में हुई।

13 फरवरी को दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

इस संबंध में टोंटो थानाअंतर्गत जामडीह के गांव सान मृगलिडी निवासी प्रधान हेंब्रम की ओर से युवक के लापता होने और 20 वर्षीय सुरेश सिंकू के खिलाफ हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था। प्रधान हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर 13 फरवरी को सुरेश सिंकु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी के आदेश पर गठित टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने तकनीकी शाखा की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुरेश सिंकु (20 वर्ष), पिता जुरेन सिंकु, निवासी ग्राम बड़ा महुलडीया, टोला उलीहातु, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई।‌

Read Also- Dumka Crime: दुमका में दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी महिला और उसकी बेटी की हत्या, जानें कैसे पकड़ में आया आरोपी

Related Articles

Leave a Comment