Ranchi (Jharkhand) : मंईयां योजना के लाभुकों को क्रिसमस के उत्सव व उत्साह में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसे लेकर राज्य की हेमंत सरकार भी सजग है। इस योजना के लाभुकों के खाते में इसी महीने 16वीं किस्त के रूप में 2500 रुपए आने वाले हैं। वह भी क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से पहले। सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्य की हेमंत सरकार राज्य की मंईंयांओं के साथ किए गए अपने वादे को लेकर कृतसंकल्प है। वहीं योजना की लाभुक महिलाओं को प्रत्येक महीने और खासकर पर्व-त्योहार के अवसर पर बेसब्री से इंतजार रहता है। लाभुकों की इस उम्मीद पर राज्य सरकार भी हमेशा खरा उतरती रही है।

मार्गदर्शिका के साथ भेजी गई राशि
मंईयां सम्मान योजना की राशि विभाग की ओर से जिलों को भेजी गई है। इसके साथ ही एक मार्गदर्शिका (Guideline) भी भेजी गई है, ताकि मापदंडों के आधार पर ही लाभुकों के खाते में राशि का हस्तानांतरण किया जा सके। इसके अनुसार राशि केवल उन्हीं लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और डीबीटी विकल्प चालू है। लाभुक का आधार बेस्ड सिंगल बैंक खाता अनिवार्य है।
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी
बताया जाता है कि योजना के तहत लाभुकों के सत्यापन (Verification) प्रक्रिया पूरी हो चपकी है. लाभुकों के आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होने चाहिए। इसके अलावा किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। कहा जा सकात है कि योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हो, तो इस योजना का लाभ मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
ऐसे कर सकते हैं जांच
सबसे पहले, आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in खोलें। इसके बाद, होमपेज पर “लॉगिन” कर विकल्प पर क्लिक करें। अपने आधार नंबर या एप्लीकेशन आईडी से लॉग इन करना है। उसके बाद ‘किस्त स्थिति जांचें” सेक्शन में जाकर यह जानकारी प्राप्त की जा सकी है कि आपके खाते में 16वीं किस्त की राशि आई है या नहीं।

