Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली मेयर के रूप में सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर निगम कार्यालय में उत्साह और स्वागत का माहौल देखने को मिला।
आयोजित समारोह के दौरान उप मेयर राहुल कश्यप और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नई मेयर का स्वागत किया। पद भार संभालने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विकास कार्यों को तेज गति दी जाएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नई मेयर के पदभार ग्रहण के साथ ही मानगो क्षेत्र में विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

