Home » RANCHI NEWS: उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 8 मामले में त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

RANCHI NEWS: उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 8 मामले में त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिन पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

8 मामलों में त्वरित एक्शन

जनता दरबार में कुल आठ प्रमुख मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। इनमें स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार की आर्थिक स्थिति को लेकर सहायता की मांग, सुमैया परवीन द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत और फखरूद्दीन अंसारी द्वारा मारपीट व जमीन के दस्तावेज को लेकर ठेकेदार पर लगाए आरोप शामिल हैं।

सिलेबस से बाहर प्रश्न की शिकायत

इसके अतिरिक्त जिला चौकीदार परीक्षा में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने, रेलवे विभाग में पूर्व पद पर विरमित कराने की मांग, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुप्रिया कुमारी द्वारा आर्म्स लाइसेंस की मांग, जमीन पर अवैध कब्जे और बंटवारा विवाद जैसे मामलों पर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी शिकायतों की गहन जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। भूमि विवाद से जुड़े अन्य कई मामलों को भी संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्त्ता को निर्देशित किया गया है।

Related Articles