Home » मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैबल’ को 38वें लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैबल’ को 38वें लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैबल’ को ब्रिटेन में आयोजित 38वें लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह फिल्म लेखक-निर्देशक राम रेड्डी द्वारा निर्देशित है और इसे कांस्टेलेशन फीचर फिल्म प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया है।

‘द फैबल’ को मिलें बड़े सम्मान, मनोज बाजपेयी का बयान

मनोज बाजपेयी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें ‘द फैबल’ को मिली इस सराहना पर गर्व है। उन्होंने कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। निर्देशक राम रेड्डी की कहानी कहने की कला और जादुई यथार्थवाद का अद्भुत मिश्रण इस फिल्म को और भी खास बना देता है।”

बाजपेयी ने इस अवार्ड के महत्व को भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व का क्षण भी बताया। उनका कहना था कि इस फिल्म में उनके सह-कलाकार प्रियंका बोस, दीपक डोबरियाल और तिलोत्तमा शोम ने अपनी असाधारण प्रतिभा से फिल्म को निखारा है। उन्होंने आगे कहा, “लीड्स में इस पुरस्कार को जीतना न केवल हमारी टीम के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी एक बहुत बड़ी जीत है। मुझे उम्मीद है कि ‘द फैबल’ दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित करती रहेगी।”

गुनीत मोंगा कपूर ने भी खुशी जताई

फिल्म की कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने भी फिल्म को मिले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सच में रोमांचक है कि हमें ‘द फैबल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस सम्मान से फिल्म और उसकी टीम को जो प्रेरणा मिली है, वह बेमिसाल है।”

‘द फैबल’ को पहले भी मिल चुका है सम्मान

यह फिल्म न केवल लीड्स फिल्म फेस्टिवल में सराही गई, बल्कि इसे पिछले महीने मुंबई में आयोजित एमएएमआई फिल्म फेस्टिवल (2024) में स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिल चुका है। ‘द फैबल’ भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है, और इसके साथ ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों और समीक्षकों के बीच अपनी जगह बना चुकी है।

Related Articles