Home » झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सली वारदात : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट घायल, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली ये सफलता

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सली वारदात : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट घायल, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली ये सफलता

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल और आसपास के सीमावर्ती गांव में चलाये जा रहे अभियान के बीच बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में एक डिप्टी कमांडेंट को गोली लग गयी है। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची पहुंचाया गया है। घायल कमांडेंट का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान बुधवार को पंचलाताबुरू पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को कैंप के नजदीक पहुंचते हुए देखकर नक्सलियों ने फायरिंग प्रारंभ कर दी। सुरक्षा बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट को गोली लग गयी। प्राथमिकी उपचार के बाद डिप्टी कमांडेंट को हेलीकॉप्टर के जरिये से तत्काल बेहतर इलाज के लिए इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

किन नक्सलियों के तलाश में थे सुरक्षा बल

यह अभियान पश्चिम सिंहभूम पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ की विभिन्न टीमों के संयुक्त अगुवाई में चलाया जा रहा है। मंगलवार को इसकी शुुरआत की गयी। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इसके आलोक में गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेला पारल के आस-पास जंगली और पहाठी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल नक्सलियों के बेहद करीब पहुंच गये थे। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गयी।

 

कैंप के आसपास लगाया गया था बम

नक्सलियों द्वारा अपने कैंप के आसपास बम लगाये गये थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन बम बरामद किये गसे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ता के सहायता से तत्काल नष्ट कर दिया गया। इसमें 10 किलो का एक विस्फोटक, 2.05 किलो के दो विस्फोट शामिल थे।

Read Also;जानें कौन हैं संजय मिश्रा : ईडी का वह निदेशक जिनके कार्यकाल में हुई विपक्षी दलों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 31 जुलाई तक कार्यालय छोड़ें

Read Also;ओडिशा में दर्दनाक हादसा : मैनेंजमेंट की पढ़ाई करने वाले चार छात्र एक साथ डूबे, जानें पूरे केस का जमशेदपुर और रांची कनेक्शन, मची है चीख-पुकार

 

Related Articles