Home » Chaibasa Sports : फ्रेंड्स क्लब को पराजित कर एमसीसी चाईबासा सेमीफाईनल में, अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

Chaibasa Sports : फ्रेंड्स क्लब को पराजित कर एमसीसी चाईबासा सेमीफाईनल में, अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

Chaibasa Sports : चौथे और अंतिम क्वार्टर फाईनल में कल एसआर रूंगटा ग्रुप का मुकाबला चाईबासा क्रिकेट क्लब से होगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
MCC Chaibasa players celebrating victory against Friends Club in district knockout cricket tournament
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कुमार करण (112 नाबाद) एवं शिवम कुमार (79) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गत वर्ष की चैंपियन टीम एमसीसी चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से पराजित कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाईनल में एमसीसी चाईबासा का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से 15 फरवरी को होगा।

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाईनल मुकाबले में आज फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। फ्रेंडस क्लब की ओर से देव राज ने दो चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 42 रन, अमित गोप ने चार चौके एवं दो छक्के की मदद से नाबाद 39 रन, ओम वर्मा ने एक चौका एवं चार छक्के की सहायता से 32 रन तथा शिवम पटेल ने तीन चौके एवं दो छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

एमसीसी चाईबासा की ओर से आदित्य पुष्कर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ललित सिंह ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 41 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अजित कुमार सिंह एवं विशाल कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी ने अपने दोनों उद्घाटक बल्लेबाज कुमार करण एवं शिवम कुमार की विस्फोट बल्लेबाजी की बदौलत मात्र 15.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 221 रन ठोक कर मैच अपने नाम कर लिया। सबसे आक्रामक बल्लेबाजी कुमार करण ने की, जिसने मात्र 50 गेंदों पर बारह चौके एवं आठ छक्के की सहायता से 112 रन ठोके और अंत तक आउट नहीं हुआ। दूसरे छोर पर शिवम कुमार ने भी 36 गेंदों का सामना कर छः चौके तथा सात छक्के की मदद से 79 रन बनाए।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 193 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। शिवम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जयप्रकाश राजपूत ने नाबाद 23 रन बनाए। एमसीसी की ओर से गिरने वाला एकमात्र विकेट शिवम कुमार का था जिसे अमित गोप ने क्लीन बोल्ड किया।

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाईनल में कल एसआर रूंगटा ग्रुप का मुकाबला चाईबासा क्रिकेट क्लब से होगा।

Read Also: Chaibasa News: राजाबुरू खदान में स्थानीय बहाली को लेकर आधा दर्जन गांव के लोगों ने निकाली विशाल रैली, 500 को रोजगार देने की मांग

Related Articles

Leave a Comment