जमशेदपुर : Minor Commits Suicide friend death : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर बस्ती में दो युवक आदित्य महतो और सुमित मोदी के मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि एक अन्य नाबालिग युवक अनिकेत ने दोस्त की मौत के वियोग में बीते रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने वाला युवक 15 वर्षीय अनिकेत महतो आदित्यपुर विक्टोरिया स्कूल 9वीं कक्षा का छात्र था। वह डूबकर मरे नाबालिग युवक आदित्य महतो का जिगरी दोस्त था। उसके चले जाने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोस्त की मौत के वियोग में ही उसने खुदकुशी की है। इधर आरआईटी थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Minor Commits Suicide friend death :गोताखोरों ने बरामद किया सुमित मोदी का शव
बीते रविवार को नाबालिग छात्र आदित्य महतो के साथ डूबे सुमित मोदी के शव को घटना के 5 दिन बाद कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास से देर रात गोताखोरों ने मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। इधर सुमित मोदी के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 5 दिनों में इच्छापुर बस्ती से तीन नाबालिग युवकों के मौत के बाद पूरे बस्ती में मातम का माहौल है।
Minor Commits Suicide friend death :एमजीएम थाना के अर्धनिर्मित भवन में मिला वृद्ध का शव
मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजीएम थाना के अर्धनिर्मित भवन में गुरुवार रात एक वृद्ध का सड़ा-गला शव पाया गया। भवन से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अर्धनिर्मित भवन में रहता था और भीख मांगकर गुजारा करता था। उसकी उम्र 55 वर्ष के आसपास थी। इस संबंध में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

