Home » RANCHI NEWS: मोरहाबादी ट्रेड फेयर अंतिम चरण में, भारी भीड़ के बीच मिल रहे आकर्षक ऑफर्स

RANCHI NEWS: मोरहाबादी ट्रेड फेयर अंतिम चरण में, भारी भीड़ के बीच मिल रहे आकर्षक ऑफर्स

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वां इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले के समापन में केवल दो दिन शेष हैं और 6 अप्रैल को इसका औपचारिक समापन होगा। अंतिम दिनों को देखते हुए स्टॉलधारकों द्वारा विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

शनिवार को दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। रविवार को छुट्टी होने के कारण और अधिक भीड़ की संभावना जताई जा रही है। मेले में आठ देशों और 15 राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी, फर्नीचर और आयुर्वेदिक उत्पाद प्रमुख आकर्षण हैं। किड्स कार्निवाल में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने लोगों से अंतिम दिनों में मेले में आने की अपील की है, ताकि वे खरीदारी के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Comment