Home » Dhanbad Crime : धनबाद में कार सवार का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, सोने की चेन और नकदी लूट कर आरोपी फरार

Dhanbad Crime : धनबाद में कार सवार का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, सोने की चेन और नकदी लूट कर आरोपी फरार

जान से मारने की धमकी देकर उसे मरा समझ घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित किशोर कुमार महतो (59), अरलगड़िया बस्ती के रहने वाले हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार एक व्यक्ति को पहले टक्कर मारकर रोका, फिर मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। अपहृत व्यक्ति को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी सोने की चेन और नकदी लूट ली।

जान से मारने की धमकी देकर उसे मरा समझ घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित किशोर कुमार महतो (59), अरलगड़िया बस्ती के रहने वाले हैं। उन्होंने मुनीडीह ओपी में दिए आवेदन में बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 8:20 बजे वह अपनी ब्रेजा कार (JH10AC-3053) से मुनीडीह की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान धोबनी बस्ती के आगे रेलवे पुल के नजदीक पीछे से एक अपाचे बाइक (JH01FG-2134) ने उनकी कार में टक्कर मार दी।कार से उतरते ही बाइक सवार मंजीत कुमार महतो ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में दूसरी बाइक से तीन और युवक पहुंच गए।

पांचों ने मिलकर जबरन उन्हें कार की पिछली सीट पर बैठा दिया। आरोप है कि मंजीत कुमार महतो कार चलाने लगा। जबकि, अन्य लगातार पिटाई करते रहे।इसके बाद बदमाश कार को सुनसान मैदान में ले गए, जहां लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन और पैंट की जेब से 4350 रुपये नकद छीन लिए। आरोपियों ने उन्हें भटिंडा फॉल ले जाकर जान से मारने की धमकी भी दी।लगातार मारपीट से किशोर महतो बेहोश हो गए।

बदमाश उन्हें मृत समझकर डीएवी मुनीडीह स्कूल के सामने मैदान में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर उन्होंने कार में पड़ा मोबाइल फोन उठाकर बेटे रविकांत महतो को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें ओपी ले जाया गया।पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में दो नामजद आरोपी हैं, जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है।

Related Articles