Home » बांग्लादेश के इमारत में लगी आग, 44 से अधिक की मौत

बांग्लादेश के इमारत में लगी आग, 44 से अधिक की मौत

by The Photon News Desk
bangladesh building aag
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। bangladesh building aag : बांग्लादेश की राजधानी, ढाका में गुरुवार 29 फरवरी की रात को एक सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग में अब तक 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव अभियान शुरू किया।

bangladesh building aag- तेरह अग्निशमन सेवा इकाइयों ने आग बुझाई

यह हादसा गुरुवार रात 9:50 बजे के करीब शुरू हुआ, जब इमारत के पहले तल पर स्थित “कच्ची भाई” रेस्तरां में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई, जिससे वहां फंसे लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। आपको बता दें कि आग लगने की सूचना पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन बटालियन, जनरल अंसार और अंसार गार्ड बटालियन ने सहायता की, इसके साथ ही तेरह अग्निशमन सेवा इकाइयों ने आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

bangladesh building aag- मौजूद लोगों को दमकल कर्मचारियों ने इमारत से बाहर निकाला

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के समय इमारत में लगभग 75 लोग मौजूद थे। इनमें से 42 लोग बेहोश हो गए, जिन्हें दमकल कर्मचारियों ने इमारत से बाहर निकाला। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौजूद थीं, जिन्होंने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

bangladesh building aag- आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना बांग्लादेश में हाल के वर्षों में हुई सबसे बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं में से एक है। इस हादसे ने देश में सुरक्षा मानकों और इमारतों में आग से बचाव के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ ALSO : लोकसभा चुनाव : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लगेगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर

Related Articles