Home » बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में आईडी ब्लास्ट, नौ लोग घायल

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में आईडी ब्लास्ट, नौ लोग घायल

by The Photon News Desk
Rameshwaram Cafe Blast
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेशनल डेस्क, बेंगलुरु/ Rameshwaram Cafe Blast : बेंगलुरु के रामेश्मवरम कैफे शुक्रवार दोपहर एक बजे आईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें नौ लोग घायल हो गए। जहां धमाका हुआ, वहां से पुलिस ने जला बैग और आईडी को बरामद किया। पहले वहां के लोकल प्रशासन इसे ब्लास्ट नहीं बता रहे थे। जांच के बाद पता चला कि आईडी ब्लास्ट हुआ है।

वहीं, पुलिस को कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के अनुसार, कोई व्यक्ति कैफे में बैग छोड़ कर चला गया था, जिसके बाद बैग में धमाका हुआ। बता दें रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में काफी प्रसिद्ध है। यहां का ढोसा लोगों को काफी पसंद आता है। यहां दोपहर के समय काफी भीड़ होती है। इसलिए ब्लास्ट का समय भी दोपहर ही रखा गया था।

Rameshwaram Cafe Blast : रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं : डीजीपी

रामेश्मवरम कैफे ब्लास्ट के बाद दीवार के शीशे टूट गए। पहले दमकल की टीम को लगा कि सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद विस्फोट हुआ है। वहीं, इस मामले में डीजीपी ने कहा कि विस्फोट का पता लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी सरकार को दे दी गई है। रिपोर्ट आने पर ही पूरी तरह से मामले का खुलासा हो पाएगा। एनआईए और बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रही है।

 Rameshwaram Cafe Blast  : ब्लास्ट के बाद राजनीति शुरू

इधर, कैफे में ब्लास्ट के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। जब ब्लास्ट हुआ, तो बीजेपी के सांसदों ने आईडी ब्लास्ट का अंदेशा लगाया, लेकिन सरकार ने इसे सीरे से नकार दिया। फिर जांच की गई तो, आईडी ब्लास्ट की बात सामने आयी। इस घटना को लेकर कर्नाटक के सीएम ने कहा- विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति न करें। करीब 12 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने कैफे में आकार बैग रखा दिया, जिसके बाद वह फट गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

READ ALSO : बांग्लादेश के इमारत में लगी आग, 44 से अधिक की मौत

Related Articles