एजुकेशन डेस्क : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET PG Exam 2024) की स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 7 जुलाई को होगी। इसके साथ ही काउंसेलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। वहीं, एनबीईएमएस की ओर से घोषित इस साल नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) नहीं होगा।
07 जुलाई से NEET PG Exam 2024
एनबीईएमएस की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा 07 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त, 2024 तक होगी। एनबीईएमएस ने एक नोटिस में कहा है कि नीट पीजी 2024 परीक्षा जो पहले 03 मार्च को होने वाली थी, उसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है।
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम 2018 की जगह लेने के लिए हाल ही में अधिसूचित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम 2023 बनाया गया है। इसके तहत NeXT परीक्षा कराई जाएगी। तब तक के लिए मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी।
जानिए क्या होता है NEET EXAM
एनईईटी-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है, जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है। नीट परीक्षा पास करने के बाद आप किसी भी चिकित्सा संस्थानों के लिए चिकित्सा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य हो जाते हैं। इसके बाद आप अपनी रैंक के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी मनपसंद विश्वविद्यालयों या मेडिकल कॉलेज में सीट के लिए आवेदन भर सकते हैं। जहां सीट होती है, उस अनुसार चयन होता है।
राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल परीक्षा में होगी देरी
इस बीच राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल परीक्षा, NEXT (नेशनल एग्जिट टेस्ट) में एक साल की देरी होगी और इसे अस्थायी रूप से 2025 में शुरू किया जाएगा। पहले, परीक्षा 2023 में शुरू होने वाली थी। मौजूदा नीट पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी, जब तक कि पीजी प्रवेश के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट लागू नहीं किया जाता है।
READ ALSO: अब घिसीपिटी राइटिंग में प्रिस्क्रिप्शन नही लिखेंगे डॉक्टर, जानें क्या है ओडिशा हाईकोर्ट का आदेश

