Home » Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में हो गई एक और हत्या, थाने के सामने शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में हो गई एक और हत्या, थाने के सामने शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Jharkhand Hindi News : गोलमुरी में चापड़ हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दिया दम

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से हत्या की एक घटना हुई है। यहां टुइलाडूंगरी निवासी 20 वर्षीय कमलजीत सिंह पर कुछ दिन पहले चापड़ से हमला हुआ था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को गोलमुरी थाने के सामने शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से आरोपी युवक मिलन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मिलन ने कथित रूप से शराब के नशे में कमलजीत सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि 12 मार्च को रिम्स से वापस एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और उसे छुट्टी दे दी गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा, लेकिन बीती रात अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

घबराए परिजन उसे पहले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोबारा एमजीएम अस्पताल भेज दिया। एमजीएम में इलाज के दौरान ही कमलजीत सिंह ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनका बेटा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा था और महुलबेड़ा स्थित शिव मोटर में पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था। बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मिलन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

गोलमुरी में आपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर चापड़ से हमला

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर पहाड़ी इलाके में बुधवार की शाम 4:00 बजे बदमाशों ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवक आकाश सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

Read Also- Seraikela News : सरायकेला के कांदरबेड़ा-डोबो रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर को मारी टक्कर, चालक की मौत

Related Articles