Home » NIT Jamshedpur : NIT में 32 करोड़ की लागत से बने, 300 कमरों वाले छात्रवास का हुआ उद्घाटन इसमें 50 केडब्ल्यूपी रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए होगी बिजली की स्पलाई

NIT Jamshedpur : NIT में 32 करोड़ की लागत से बने, 300 कमरों वाले छात्रवास का हुआ उद्घाटन इसमें 50 केडब्ल्यूपी रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए होगी बिजली की स्पलाई

NIT Jamshedpur : इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों की सराहना की तथा पूर्व रजिस्ट्रार (कॉर्नेल) डॉ. नीशिथ कुमार रे के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में रविवार प्रथम एकल-आवासीय 300-बेडेड सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का उद्घाटन निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार द्वारा किया गया। यह छात्रावास सीपीडब्ल्यूडी द्वारा डब्ल्यूएस योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है। वर्ष 2019 में आयोजित 41वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक में स्वीकृत इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹32.40 करोड़ है, जिसमें से ₹22 करोड़ का अनुदान शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया। जी+5 संरचना वाले इस छात्रावास में 300 एकल कमरे, 24 शौचालय ब्लॉक, भोजन कक्ष, खेल कक्ष, बीमार कक्ष, कॉमन रूम तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट शामिल हैं।

एसपी रॉय, अधीक्षण अभियंता (पी एंड डी) ने परियोजना की संरचनात्मक, तकनीकी, उपयोगिता और सुरक्षा संबंधी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रो. यूके सिन्हा, डीन (पी एंड डी) ने छात्रावास के नियोजन, क्रियान्वयन तथा संस्थान की आवासीय सुविधाओं के उन्नयन के प्रति संस्थान की दूरदर्शी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। निदेशक प्रो. सूत्रधार ने कहा कि यह नया छात्रावास छात्राओं की सुरक्षा, गोपनीयता और सुविधा को अत्यधिक बढ़ाएगा तथा परिसर में आवासीय अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उद्घाटन समारोह में उप निदेशक प्रो. आरवी शर्मा, मुख्य वार्डन डॉ. लालजी प्रसाद, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. एसबी प्रसाद, डीन (आर एंड सी) प्रो. सतीश कुमार, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. राज नंदकेल्यार, पीआईई विभागाध्यक्ष डॉ. राज वल्लभ, मीडिया प्रभारी, डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा सहित संस्थान के अनेक शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

पूरी तरह सोलर एनर्जी से रोशन होगा यह हॉस्टल

नए छात्रावास में 50 केडब्ल्यूपी रूफटॉप सोलर प्लांट, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, प्रत्येक तल पर आरओ जल सुविधा, एलएएन और सीसीटीवी व्यवस्था तथा उन्नत अग्नि सुरक्षा तंत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।

एनआईटी जमशेदपुर में टीटीएलई किरण एयरफ्रेम का भव्य उद्घाटन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के व्याख्यान कक्ष परिसर (एलएचसी) में रविवार को अत्याधुनिक टीटीएलई किरण एयरफ्रेम का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह एयरफ्रेम एयरोडायनामिक्स, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रयोगात्मक शिक्षण और अनुसंधान को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने फीता काटकर एयरफ्रेम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों की सराहना की तथा पूर्व रजिस्ट्रार (कॉर्नेल) डॉ. नीशिथ कुमार रे के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

मौके पर उपस्थित अतिथि ने कहा कि यह एयरफ्रेम संस्थान में अंतर-अनुशासनिक शिक्षण को मजबूत करने के साथ-साथ छात्रों को हैंड्स-ऑन प्रयोग, अनुसंधान एवं नवाचार के उत्तम अवसर मुहैया कराएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) प्रो. उमेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुआ।

Read Also: Goarkhpur University : गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, 70 लाख की डिजिटल मीडिया लैब से बढ़ेगी आधुनिक पत्रकारिता की राह

Related Articles