Home » मोटापा हो जाता दूर, डॉक्टर मानते हैं रामबाण: जानिए शरीर की चर्बी खत्म करने का तरीका

मोटापा हो जाता दूर, डॉक्टर मानते हैं रामबाण: जानिए शरीर की चर्बी खत्म करने का तरीका

by Rakesh Pandey
मोटापा हो जाता दूर, डॉक्टर मानते हैं रामबाण
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली : आज के समय में मोटापा बड़ी समस्या बन गई है। बड़ी आबादी इसकी चपेट में है। ऐसे में मोटापा से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम उपाय कर रहते हैं, लेकिन इसका बहुत फायदा नहीं होता। हम आपको ऐसी रामायण औषधि के बारे में बता रहे हैं, जिसका उपयोग करने से यकीन मानिए आप इस समस्या से जल्दी बाहर निकल आएंगे। इसके बाद आपको न तो कोई दवा खाने की जरूरत पड़ेगी और न ही इधर-उधर भटकने की।

मोटापा दूर करने के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

झारखंड के जाने-माने नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डा. अनिल राय कहते हैं कि मोटापा एक ऐसी समस्या है,जो तमाम बीमारियों का जड़ है। ऐसे में अगर इसे समय रहते खत्म नहीं किया गया तो यह आपको कम उम्र में ही बीमारी बना देगी। इसके बाद आपको अपनी मंजिल दूर लगने लगेगी। अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
——————–
मेथी के औषधीय के फायदे

वैसे तो मेथी कई बीमारियों में काम करता है लेकिन सबसे अधिक वजन घटाने में इसका उपयोग होता है। मेथी का फायदे अगर आप एक बार जान लेंगे तो फिर आप इसका उपयोग हमेशा करेंगे। इसका लाभ भी आपको मिलेगा। डॉ. अनिल राय कहते हैं कि मेथी एक ऐसा चीज है, जो मोटापा घटाने से लेकर कैंसर को भी
मात देने का काम करती है। ऐसे में मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए।
————–
मधुमेह व एसिडिटी दूर कर देती मेथी

आजकल मधुमेह व एसिडिटी भी आम बीमारी हो गई है। भागदौड़ की जिंदगी में अधिकांश लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। ऐसे में अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो यकीन मानिए आपको फिर दवा खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका उपयोग शुरू करने के एक सप्ताह बाद आपका मधुमेह नियंत्रित हो जाएगा। वहीं, एसिडिटी में भी काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा त्वचा और बालों के लिए भी मेथी लाभदायक मानी जाती है। कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है। ऐसे में आप देरी नहीं करें। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर इसका उपयोग करें। आपका आधा टेंशन यूं ही दूर हो जाएगा।
———————
पाचनतंत्र भी रखता दुरुस्त

मेथी के उपयोग से तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं। डा. अनिल राय कहते हैं कि मेथी आपके पाचन तंत्र की समस्या को दूर कर देती है। आज के समय में पाचन तंत्र की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में जो लोग मेथी के फायदे जान लेंगे, वह इधर-उधर भटकना छोड़ देंगे। इसके अलावा मेथी कान के बहने में भी काफी फायदेमंद है। हृदय रोग में भी लाभ दिलाता है। ऐसे में इसका सेवन हर किसी को करना चाहिए।
—————–
मेथी का कैसे करें सेवन

अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि इसका सेवन कैसे करें। क्या दिन में नाश्ता से पहले लेना है या बाद में। क्या मेथी का दाना खाना है या फिर उसका पत्ता। कई लोग इसे भून कर भी खाते हैं। ये तमाम सवाल आपके मन में चलते होंगे। आइए इसके बारे में डॉ. अनिल राय से जानते हैं। डॉ. अनिल राय कहते हैं कि मेथी का पत्ता भी उपयोग किया जाता है और इसे भून कर भी खाते हैं। ऐसे में आपको समस्या क्या है उसके अनुसार इसे खाने की सलाह दी जाती है। वैसे अधिकांश बीमारी में मेथी का सेवन भून कर ही करने की सलाह दी जाती है। इसे सुबह रोज एक चम्मच शहद में मिलाकर लेना चाहिए।
—————
पेट की चर्बी हटाने के लिए मेथी का उपयोग इस तरह करें

– ऐसा माना जाता है कि अगर आपके पेट में एक बार चर्बी हो जाए तो फिर उसे कम करना काफी मुश्किल का काम होता है लेकिन मेथी में एक ऐसा औषधीय गुण होता है जिसका असर सबसे तेज देखने को मिलता है। इसे आप कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। चाय से लेकर खाना और नाश्ते में इसका उपयोग आप कर सकते हैं।

– मेथी की चाय : अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो सुबह की शुरुआत मेथी के चाय के साथ करें। इसे आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के अन्य सदस्यों को भी उपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

– मेथी का पानी : अगर आपको मेथी का चाय पसंद नहीं है तो आप मेथी का पानी भी पी सकते हैं। कई लोगों को चाय पीना पसंद नहीं हैं , वैसे लोगों के लिए यह बेहतर उपाय हो सकता है।

– मेथी थेपला : आजकल मेथी का उपयोग लोग कई तरह से कर रहे हैं। कोई मेथी का रोटी बनाकर उपयोग कर रहा है तो कोई मेथी का चटनी बनाकर। इन दिनों मेथी थेपला भी काफी चर्चा में हैं। दरअसल, यह गुजराती फूड है। थेपला पराठे की तरह होता है।

– मेथी का सलाद : मेथी का सलाद बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। कई लोग अंकुरित मेथी का भी उपयोग करते हैं। इसके अलावा आप मेथी के पत्ते का सब्जी भी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

READ ALSO : जमशेदपुर में अब डॉक्टर और टेक्नीशियन डेंगू की चपेट में: जानिए पॉजिटिविटी रेट

Related Articles